logo

अंबेडकर का नाम नहीं लिया तो भड़की महिला कर्मचारी, गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्री झेलना पड़ा विरोध 

nashik222.jpg

नासिक
महाराष्ट्र के नासिक स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य सरकारी गणतंत्र दिवस समारोह उस वक्त हंगामे की भेंट चढ़ गया, जब वन विभाग की महिला कर्मचारी माधुरी जाधव ने मंच से भाषण दे रहे ग्राम विकास मंत्री गिरीश महाजन का खुला विरोध कर दिया। आरोप है कि मंत्री ने अपने संबोधन में संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का नाम नहीं लिया, जिससे आहत होकर महिला कर्मचारी ने मौके पर ही नारेबाजी शुरू कर दी।


ध्वजारोहण के बाद जैसे ही मंत्री गिरीश महाजन ने भाषण देना शुरू किया, माधुरी जाधव अचानक अपनी सीट से उठीं और वीवीआईपी क्षेत्र की ओर दौड़ पड़ीं। वह जोर-जोर से अंबेडकर का नाम न लेने पर आपत्ति जता रही थीं। इस अप्रत्याशित विरोध से कुछ देर के लिए समारोह में अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम को रोकना पड़ा।


मौके पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए माधुरी जाधव को काबू में लिया और हिरासत में ले लिया। चूंकि आरोपी महिला वन विभाग की कर्मचारी हैं, इसलिए प्रशासन ने इस घटना को गंभीर अनुशासनहीनता का मामला माना है।


इस पूरे घटनाक्रम पर मंत्री गिरीश महाजन ने खेद व्यक्त किया है। वहीं, प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सरकारी कार्यक्रम में प्रोटोकॉल और शिष्टाचार के उल्लंघन को लेकर महिला कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस और वन विभाग ने घटना की रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया है।


गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस जैसे संवैधानिक अवसर पर इस तरह का विरोध प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।


 

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country News